सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस: सलमान खान - जॉन अब्राहम के आगे लाखों में सिमटे अक्षय कुमार, चौथे शुक्रवार की कमाई
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के लिए जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 और सलमान खान की अंतिम के रिलीज़ होते ही मुश्किल दिन शुरू हो चुके हैं। चौथे शुक्रवार को अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फिल्म की कमाई, लाखों में सिमट चुकी है। सूर्यवंशी ने 22वें दिन लगभग 72 लाख की कमाई की है।
हालांकि, सूर्यवंशी ने दोनों ही फिल्मों को कड़ी टक्कर दी है और ऑक्यूपेंसी के लिहाज़ से सूर्यवंशी ने अच्छे आंकड़े पेश किए। लेकिन सूर्यवंशी की दिक्कत है फिल्म की स्क्रीन काउंट।

अंतिम और सत्यमेव जयते 2 की रिलीज़ के बाद सूर्यवंशी की स्क्रीन काउंट कम हो चुकी है और अब लगभग सभी बड़े शहरों में फिल्म के बेहद कम शो चल पा रहे हैं जिसकी वजह से इसकी कमाई पर बुरी तरह असर पड़ रहा है।

बनाई हुई है अच्छी पकड़
चौथे शुक्रवार यानि कि 22वें दिन, सूर्यवंशी ने कुल मिलाकर 15 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की जो सलमान खान की अंतिम और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 से ज़्यादा है। जहां अंतिम ने शुक्रवार को 12 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 ने केवल 8 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की।

पूरे दिन दर्शकों ने दिया साथ
सूर्यवंशी का साथ दर्शकों ने चौथे शुक्रवार को भी दिया। जहां सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी, 6 प्रतिशत रही वहीं दोपहर में ये आंकड़ा 11 प्रतिशत तक बढ़ा। शाम के शो में फिल्म ने उछाल मारते हुए 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की वहीं रात के शो में ये आंकड़ा 25 प्रतिशत रहा। लेकिन अब सभी बड़े शहरों में सूर्यवंशी के शो में सिमटकर बहुत कम हो चुके हैं जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ा।

मुंबई - पुणे - चेन्नई में धमाकेदार नाईट शो
सूर्यवंशी ने कई शहरों में रात में शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की। जहां मुंबई , पुणे में ये आंकड़ा 36 और 42 प्रतिशत रहा वहीं चेन्नई में ये आंकड़ा 65 प्रतिशत रहा। अगर चौथे शुक्रवार की दिन भर के आंकड़ों की बात करें तो मुंबई ने 20 प्रतिशत, पुणे ने 29 प्रतिशत और चेन्नई ने 23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की। मुंबई में सूर्यवंशी के शो की संख्या केवल 181 पहुंच चुकी है। पुणे में केवल 69 और चेन्नई में 4 शो चल रहे हैं।

बेहतरीन रहा है प्रदर्शन
गौरतलब है कि अब तक सूर्यवंशी का प्रदर्शन, बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रहा है। फिल्म ने 5 नवंबर को पहले शुक्रवार कोे 26 करोड़ की ओपनिंग दी थी। इसके बाद फिल्म ने पहले हफ्ते 120 करोड़ की कमाई की। दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 6.8 करोड़ की कमाई करते हुए दूसरे हफ्ते 45 करोड़ की कमाई की। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.2 करोड़ की कमाई की और तीसरे हफ्ते 18 करोड़ की कमाई की।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट
22 दिनों में सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर कुल 185 करोड़ की कमाई कर चुकी है और 180 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म कोरोना का टेस्ट पास करते हुए बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। अजय देवगन की तान्हाजी के बाद सूर्यवंशी इस दशक की दूसरी सुपरहिट फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाईड 277 करोड़ की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications