..................... Sooryavanshi Box Office Day 8 Second Friday 12 November collections- Akshay Kumar holds good | सूर्यवंशी आठवें दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस: दूसरे शुक्रवार भी जारी रहा अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी का जलवा, जानें 8वें दिन की कमाई

सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता शुरु हो चुका है और रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने अब तक अपनी पकड़ बनाए रखी है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी ने आंठवें दिन 7 करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ भारत में फिल्म का कलेक्शन 127 करोड़ तक पहुंच चुका है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।

सूर्यवंशी ना सिर्फ भारत में बल्कि ओवरसीज में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने भारत में जहां 120 करोड़ कलेक्शन किया, वहीं ओवरसीज में फिल्म 37.22 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी सही मायने में दिवाली धमाका साबित हुई है।

sooryavanshi-box-office-day-8-second-friday-12-november-collections

सूर्यवंशी एक बड़े बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए लंबा रास्ता तय करना होगा। फिल्म एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा के अनुसार, फिल्म बजट और कलेक्शन को देखा जाए.. तो 140 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ऐवरेज, 160 करोड़ के साथ सेमी-हिट, 175 करोड़ के साथ हिट, 200 करोड़ के साथ सुपरहिट और 225 करोड़ पार जाने पर ब्लॉकबस्टर मानी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X