..................... Sooryavanshi box office day 36 collection 194 crore akshay, katrina kaif top 5 movies box office details। सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस 36 वें दिन का कलेक्शन 194 करोड़ अक्षय कुमार कैटरीना कैफ की टॅाप 5 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - Hindi Filmibeat

Box Office:सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस, 36 वें दिन बंपर कमाई, अक्षय- कैटरीना की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॅार्ड

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी ने खुद को ब्लॅाकबस्टर हिंदी फिल्म की गिनती में शामिल कर दिया है। अंतिम, तड़प, सत्यमेव जयते 2 और चंडीगढ़ करे आशिकी के रिलीज होने के बाद भी सूर्यवंशी ने पांचवें वीक में भी बंपर कमाई करते हुए भारतीय बॅाक्स आफिस पर खुद को सुपरहिट कमाई करने वाली फिल्म में लाकर खड़ा कर दिया है।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की टॅाप 5 कमाई करने वाली फिल्मों में सूर्यवंशी का नाम भी शामिल हो गया है। सूर्यवंशी ने बॉक्स ऑफिस पर 36 वें दिन की कमाई को जोड़ते हुए अपना लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.42 करोड़ कर लिया है। सूर्यवंशी की कमाई की रफ्तार को सलमान खान, अहान शेट्टी और आयुष्मान खुराना की हाल ही में रिलीज हुई फिल्में भी नहीं रोक पाई हैं।

Sooryavanshi

सूर्यवंशी ने ओपनिंग दिन पर 26.29 करोड़ की कमाई की। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने पर सूर्यवंशी की कमाई 77.08 करोड़ रही। दूसरे वीक में सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 120.66 करोड़ का रहा।

सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तीसरे वीक में सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 184.91 करोड़ पहुंचा। चौथे वीक में सूर्यवंशी की कमाई 191.34 करोड़ पहुंची। पांचवां वीक खत्म होने पर सूर्यवंशी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 194.40 करोड़ हो गया है। सूर्यवंशी ने रिलीज के 35 वें दिन 27 लाख और 36 वें दिन पर सूर्यवंशी की कमाई 10 लाख की रही है। भारत में सूर्यवंशी ने सबसे अधिक कमाई मुंबई में 81 करोड़ के करीब की है।

अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट अनुसार मुंबई के बाद दिल्ली में सूर्यवंशी की कमाई 39.08 करोड़ रही है। सूर्यवंशी का व्लड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 292.27 करोड़ का है। अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रोशनी डाली जाए तो- हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर 210.3 करोड़ की कमाई की। गुड न्यूज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 205.09 करोड़ है। मिशन मंगल की पूरी बॉक्स ऑफिस कमाई 203.08 करोड़ रही है। इसके बाद बारी आती है सूर्यवंशी की। सूर्यवंशी की बॉक्स ऑफिस कमाई 194.40 करोड़ है। 2.0 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 190.48 करोड़ का रहा है।

कैटरीना कैफ की पांच बेहतरीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कैटरीना कैफ की पांच बेहतरीन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कैटरीना कैफ की पांच सबसे बेहतरीन बॉक्स ऑफिस सुपरहिट फिल्मों पर नजर डाली जाए तो- भारत की बॉक्स ऑफिस कमाई 211.07 करोड़ रही है। टाइगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339 करोड़ रहा है। धूम 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 284 करोड़ का रहा है। एक था टाइगर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 198 करोड़ रहा है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा भी कैटरीना कैैफ की हिट फिल्म का हिस्सा है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की कमाई 90 करोड़ के करीब की रही है।

2021 की सबसे बड़ी मेगा हिट सूर्यवंशी

2021 की सबसे बड़ी मेगा हिट सूर्यवंशी

कुल मिलाकर अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी ने मिलकर बॅाक्स ऑफिस पर अपना झंडा लहरा दिया है। 2021 की सबसे बड़ी मेगा हिट फिल्म साबित हुई है सूर्यवंशी। इसके आगे अंतिम, तड़प और सत्यमेवज जयते 2 बड़ी रिलीज के बाद भी 100 करोड़ के आंकड़ा से काफी दूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X