Box Office: सत्यमेव जयते 2 से पहले सूर्यवंशी की 20 वें दिन छप्पर फाड़ कमाई, वर्ल्ड वाइड 300 करोड़
ऐसा पहली दफा नहीं हो रहा है जब बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की कोई फिल्म कमाई का सारा रिकॅार्ड तोड़ते नजर आ रही है। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी ने अपनी कमाई की रफ्तार को रिलीज के 20 दिन बाद भी तेजी से जारी रखा है। सप्ताह में हर दिन सूर्यवंशी दर्शकों को सिनेमाघर की तरफ ले जा रहा है।
कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघर खुलने पर सूर्यवंशी पहली ऐसी फिल्म बन गई है जो कि सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। एक बार फिर से फिल्म जानकार तरण आदर्श ने सूर्यवंशी के 20 वें दिन का आंकड़ा सामने पेश किया है। जो यह बताता है कि थिएटर में सूर्यवंशी अभी और चलने वाली फिल्म है।

तरण आदर्श ने अपने ट्टीट में लिखा है कि सूर्यवंशी ने 20 वें दिन मंगलवार को 1.70 करोड़ की कमाई की है। देखा जाए तो अब वो समय दूर नहीं जब सूर्यवंशी भारत में अपना 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाए। फिलहाल अभी तक सूर्यवंशी की भारत में कुल कमाई 182.18 करोड़ तक पहुंची है। 5 नवबंर को रिलीज हुई सूर्यवंशी का जलवा थिएटर में तीसरे वीक के बाद भी जारी है। जो कि काबिलेतारीफ है।

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस
दूसरी तरफ विश्व स्तर यानी कि वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी ने अभी तक कुल मिलाकर 275 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है। दुनिया में सूर्यवंशी बहुत ही जल्द अपनी कमाई को 300 करोड़ क्लब तक पहुंचाने में सफल हो सकती है। ट्रेड रिपोर्ट पर सटिक आंकड़ा देते हुए ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हुए लिखा है कि सूर्यवंशी ने 275 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

सूर्यवंशी वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस
तीसरे वीक सूर्यवंशी ने 4.31 करोड़, दूसरे दिन सूर्यवंशी ने 5.20 करोड़, तीसरे दिन सूर्यवंशी ने 7.37 करोड़, चौथे दिन सूर्यवंशी ने 2.19 करोड़ की कमाई की है। सूर्यवंशी ने पहले वीक 190.06 करोड़, दूसरे वीक 66.66 करोड़ की कमाई बटोरी है। सूर्यवंशी के रिलीज के बीच रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की बंटी और बबली 2 भी रिलीज हुई जो कि सूर्यवंशी को टक्कर देने में असफल साबित हुई है।

अक्षय कुमार की पांचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म
मीडिया रिपोर्ट अनुसार सूर्यवंशी अक्षय कुमार की पांचवी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हाउसफुल 4 ने साल 2019 में रिलीज के बाद 206 करोड़ का कलेक्शन किया। गुड न्यूज ने कुल मिलाकर 201 करोड़ की कमाई की। साल 2018 में रिलीज अक्षय कुमार की 2.0 की हिंदी भाषा रिलीज ने 188 करोड़ का कलेक्शन किया।

सत्यमेव जयते 2 अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की कमाई पर लगाई विराम !
मिशन मंगल ने भी 200 करोड़ की कमाई की। दूसरी तरफ अक्षय कुमार की सूर्यवंशी विश्व स्तर पर 300 करोड़ और घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार करती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि सत्यमेव जयते 2 और अंतिम दोनों ही सूर्यवंशी को कड़ी टक्कर देगी। खास तौर पर जॅान अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की कमाई पर रोक लगा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











