Box Office: सूर्यवंशी ने 18वें दिन की तगड़ी कमाई, जॉन की सत्यमेव जयते 2- सलमान की अंतिम देगी कांटे की टक्कर

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी की रिलीज को तीसरा सप्ताह निकल चुका है। कमाई के मामले में अभी तक सूर्यवंशी ने अपनी रफ्तार जारी रखी है। सूर्यवंशी के 18 वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है। जहां पर सूर्यवंशी फिर यह साबित करती है कि कोरोना काल में सिनेमाघर शुरू होने का पूरा लाभ फैंस उठा रहे हैं। जो कि पिछले सप्ताह रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की बंटी और बबली 2 भी रिलीज हुई।

लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दिखाई दे रहा है केवल सूर्यवंशी का असर। दूसरी तरफ इस वीक एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। सलमान खान की अंतिम के साथ जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज हो रही है। फिल्म जानकारों कहना है कि अंतिम और सत्यमेव जयते 2 की रिलीज के साथ सूर्यवंशी छिप सकती है।

Sooryavanshi,antim the final truth, box office,satyamev jayate 2

दर्शकों के पास एक नहीं 2 एक्शन से लबरेज फिल्में होंगी। ऐसे में दर्शक को लिए सूर्यवंशी की तरफ बढ़ना मुश्किल होगा। फिलहाल इन सबके बीच अगर अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी की 18 वें दिन की कमाई पर फोकस करते हैं तो एक बार फिर से रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है।

सूर्यवंशी 18 वें दिन की कमाई

सूर्यवंशी 18 वें दिन की कमाई

रोहित शेट्टी के निर्देशन में तैयार हुई सूर्यवंशी ने 18 वें दिन भी करोड़ों का आंकड़ा पार किया है। तरण आदर्श और बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट अनुसार सूर्यवंशी ने 5 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया है।कहीं ना कहीं एक साथ बड़े स्तर पर रिलीज होने का फायदा सूर्यवंशी को मिला है। सूर्यवंशी को देश में 4000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया। विश्व स्तर पर सूर्यवंशी को 5200 स्क्रीन मिली है।

बंटी और बबली 2 की कमाई की रफ्तार धीमी

बंटी और बबली 2 की कमाई की रफ्तार धीमी

19 नवंबर को रिलीज हुई बंटी और बबली 2 की कमाई की रफ्तार अभी भी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। बंटी और बबली ने रिलीज के दिन 2.60 करोड़, दूसरे दिन 2.50 करोड़, तीसरे दिन 3.20 करोड़ और चौथे दिन बंटी और बबली 2 ने करीब एक करोड़ का बिजनेस किया है जो कि बेहद कम है।

बंटी और बबली 2 को 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुआ नुकसान

बंटी और बबली 2 को 2500 स्क्रीन पर रिलीज हुआ नुकसान

कुल मिलाकर बंटी और बबली 2 ने अभी तक केवल 10 करोड़ के करीब की कमाई की है। स्क्रीन भी बंटी और बबली 2 को सूर्यवंशी के मुकाबले कम मिली थी। बंटी और बबली 2 को 2500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। सूर्यवंशी के आगे बंटी और बबली 2 सिनेमाघर में साफ तौर पर फेल होती हुई दिखाई दी।

सलमान खान की अंतिम देगी टक्कर

सलमान खान की अंतिम देगी टक्कर

जहां तक सवाल अंतिम और सत्यमेव जयते 2 का है तो सूर्यवंशी की रफ्तार को कम करने का काम यह दोनों मिलकर कर सकते हैं। अंतिम फिल्म एक्शन फिल्म है। जहां सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार स्क्रीन पर एक साथ फाइट करते हुए दिखाई देंगे। अंतिम द फाइनल ट्रुथ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित और सलमान खान द्वारा निर्मित है। जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 का फैंस के बीच क्रेज पहले ही डायलॉग और एक्शन सीन देखकर बढ़ गया है।

जॉन अब्राहम का धमाका

जॉन अब्राहम का धमाका

इसमें पहली बार जॉन अब्राहम तीन भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। देश भक्ति का डोज देने के साथ यह फिल्म हर बार की तरह जॉन अब्राहम के जबरदस्त एक्शन से लबरेज फिल्म होने वाली है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को टक्कर देने के लिए जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 और सलमान खान की अंतिम मजबूत साबित हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X