Box Office सूर्यवंशी की धमाकेदार करोड़ों की कमाई, अक्षय कुमार ने तोड़ा अपनी 9 सुपरहिट फिल्मों का रिकॅार्ड
बॉक्स ऑफिस की ताजा रिपोर्ट अनुसार रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी ने अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों का रिकॅार्ड तोड़ दिया है। सूर्यवंशी के तीसरे वीक की कमाई पर नजर डाली जाए तो अक्षय कुमार की पिछली रिलीज सभी फिल्में इससे काफी पीछे हो गए हैं। सूर्यवंशी अपने रिलीज के 22 वें दिन भी धुआंधार कमाई कर रही हैं।

सूर्यवंशी के तीसरे वीक अक्षय कुमार की अन्य फिल्म गुड न्यूज, मिशन मंगल , हाउसफुल 4, एयरलिफ्ट तक को भी पीछे छोड़ दिया है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की फिल्म ने तीसरे वीक में 18.68 करोड़ की कमाई की है। इसके मुकाबले अक्षय कुमार की बाकी सुपरहिट फिल्मों की कमाई पर फोकस किया जाए तो गुड न्यूज ने तीसरे वीक में 15.74 करोड़ की कमाई की। मिशन मंगल ने तीसरे वीक 15.03 करोड़ की कमाई की। हाउसफुल 4 ने तीसरे वीक में बॉक्स ऑफिस पर 13.06 करोड़ की कमाई की।

अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस
एयरलिफ्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीक में 11.97 करोड़ की कमाई की। अक्षय कुमार की केसरी ने 11.69 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने बॉक्स ऑफिस पर 9.31 करोड़ की कमाई की। जॅाली एलएलबी 2 ने भी तीसरे वीक में बॉक्स ऑफिस पर 8.52 करोड़ की कमाई की। अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म रुस्तम ने 7.71 करोड़ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई की। टॅायलेट एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस पर 7.20 करोड़ की कमाई की।

सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस की पूरी कमाई
बॉक्स ऑफिस की पूरी कमाई पर फोकस किया जाए तो पहले वीक में सूर्यवंशी ने 120.67 करोड़, दूसरे वीक में बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी ने 45.58 करोड़ की कमाई की। तीसरे वीक की कुल कमाई बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी की 18.68 करोड़ रही है। याद दिला दें कि सूर्यवंशी दिवाली पर पर 5 नवंबर को रिलीज हुई थी।

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी की कुल कमाई
तीसरे वीक के शुक्रवार को सूर्यवंशी ने 3.26 करोड़, शनिवार को 3.77 करोड़, रविवार को 5.33 करोड़, सोमवार को 1.88 करोड़, मंगलवार को 1.70 करोड़, बुधवार को 1.56 करोड़,गुरुवार को 1.18 करोड़ की कुल कमाई हुई है।इस हिसाब से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी की कुल कमाई 184.93 करोड़ रही है। अपने रिलीज के दूसरे ही दिन सूर्यवंशी ने 50 करोड़, पांचवे दिन 100 करोड़ का क्लब का हिस्सा सूर्यवंशी बन गई।


Click it and Unblock the Notifications











