BOX OFFICE: 2018 की पहली सुपरहिट.. और अक्षय कुमार भी पीछे.. डबल झटका!
लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी 2018 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। जी हां, फिल्म ने अपने तीसरे वीकेंड तक लगभग 85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। और इसी के साथ अक्षय कुमार की पैडमैन को भी पीछे छोड़ चुकी है।
जबरदस्त एक्शन धमाका.. और सलमान खान को टक्कर.. एक बार फिर!
ना कोई सुपरस्टार, ना सुपर बिग बजट.. फिर भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही। खास बात है कि सोनू के टीटू की स्वीटी साल की पहली सुपरहिट बन चुकी है। साथ ही साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी।

मार्च में रिलीज बड़ी बड़ी फिल्में भी सोनू टीटू के दोस्ती पर कोई प्रभाव नहीं डाल पाई। फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी है। फिल्म ने अब तक लगभग 215 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications