100 करोड़ के बाद भी दनादन कमाई, अजय देवगन भी नहीं रोक पाए रास्ता
जी हां, हम बात कर रहे हैं साल 2018 की सबसे बड़ी सरप्राइज हिट की। लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने सबको हैरान करते हुए अपने चौथे हफ्ते में 100 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली। इतना ही नहीं, बल्कि चौथे हफ्ते में फिल्म ने 9 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। यह शानदार है।
ना कोई सुपरस्टार, ना सुपर बिग बजट.. फिर भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही। लोग फिल्म की कहानी से इतना कनेक्ट कर पाए.. कि इसके सामने अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा की फिल्में भी फ्लैट हो गईं।

वहीं, अजय देवगन की रेड के सामने भी सोनू के टीटू की स्वीटी टिकी रही। फिल्म ने अब तक कुल 102.52 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। साथ ही फिल्म ने अब तक 323 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा भी कमा लिया है। यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म है।


Click it and Unblock the Notifications