BOX OFFICE: 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म.. 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री!
साल 2018 की सबसे सफल फिल्मों की सूची बनाए जाए.. तो उसमें सबसे ऊपर होगी लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी। जी हां, ना अक्षय कुमार, ना संजय लीला भंसाली.. बल्कि इस बार 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है.. बिल्कुल नए सितारों की टोली ने।
अक्षय कुमार, सलमान खान.. के बाद.. एक और सुपर बिग बजट धमाका FINAL
ना कोई सुपरस्टार, ना सुपर बिग बजट.. फिर भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही। लोग फिल्म की कहानी से इतना कनेक्ट कर पाए.. कि इसके सामने अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा की फिल्में भी फ्लैट हो गईं।

अपने चौथे वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। साथ ही साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications