BOX OFFICE : 10 दिन, और धमाकेदार प्रॉफिट.. अक्षय कुमार भी हो गए पीछे!
बड़े बड़े सुपरस्टार्स के बीच रिलीज हुई थी लव रंजन की फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी'। फिल्म रिलीज से पहले हालांकि ज्यादा उम्मीद नहीं जताई रही थी। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही पासा पलटा.. और इस फिल्म ने सभी को पीछे छोड़ते हुए शानदार कलेक्शन किया।
दो जबरदस्त स्टार्स.. और पहली झलक ही है शानदार.. एकदम सुपरहिट!
10 दिनों में फिल्म ने लगभग 62 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, प्रॉफिट कमाने के मामले में भी फिल्म ने धमाका कर दिया है। सोनू के टीटू की स्वीटी ने अब तक 143 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है और यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

जी हां, सोनू के टीटू की स्वीटी ने प्रॉफिट कमाने में अक्षय कुमार की पैडमैन को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, कोई शक नहीं कि इस हफ्ते यह पैडमैन की कमाई को भी पीछे छोड़ देगी। लव रंजन की यह फिल्म सुपरहिट साबित हो चुकी है।
यहां जानें 2018 में अब तक की रिलीज फिल्मों की बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications