BOX OFFICE सोनू के टीटू की स्वीटी ने केवल 2 हफ्ते में अक्षय कुमार की बैंड बजा दी
अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस के किंग बने हुए हैं। वो जो करते हैं वो सुपरहिट हो जाता है। लेकिन केवल दो हफ्तों में तीन नए स्टार्स ने मिलकर, अक्षय कुमार को पटक दिया है।
दरअसल, अक्षय कुमार की पैडमैन रिलीज़ हुई 9 फरवरी को। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन है 78 करोड़। इसके दो हफ्ते बाद रिलीज़ हुई लव रंजन की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी।

कार्तिक आर्यन, नुसरत भरूचा और सनी सिंह की इस फिल्म के कल तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है 77.8 करोड़। यानि कि आज फिल्म अक्षय कुमार की पैडमैन को कुचल देगी।
दिलचस्प ये कि अक्षय कुमार और सोनू - टीटू - स्वीटी में दो हफ्तों का अंतर था। यानि कि फिल्म के कमाने की रफ्तार, अक्षय कुमार की पैडमैन से कहीं ज़्यादा है।
लव रंजन की फिल्मों का एक ही फॉर्मूला होता है। लड़की पकड़े और दनादन उसकी सारी हरकतें का बयाना देते जाओ। और ये फॉर्मूला दर्शकों को काफी पसंद है।
कहते हैं ना औरत ही औरत की दुश्मन होती है। बस इसलिए, लव रंजन की फिल्में, लड़कों को नहीं, लड़कियों को भी बेहद पसंद आती है। सोनू के टीटू की स्वीटी में भी यही फॉर्मूला एकदम लेटेस्ट तड़का मार के है।
कुल मिलाकर इन दो फिल्मों ने मिलकर फरवरी को धमाकेदार बना दिया है। कुछ फिल्मों को छोड़कर सभी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन किया और ये साबित किया कि अच्छा कंटेंट अब बिकना शुरू हो गया है।
जानिए पूरी डीटेल में बॉक्स ऑफिस के लिए कैसा रहा फरवरी का महीना।


Click it and Unblock the Notifications

