BOX OFFICE: 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म.. अजय देवगन रोकेंगे रास्ता!
जी हां, ना ही संजय लीला भंसाली की पद्मावत, ना ही अक्षय कुमार की पैडमैन.. बल्कि साल 2018 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी। फिल्म ने अब तक 86 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
अजय देवगन की जबरदस्त ओपनिंग.. अक्षय कुमार को देंगे टक्कर!
ना कोई सुपरस्टार, ना सुपर बिग बजट.. फिर भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही। लोग फिल्म की कहानी से इतना कनेक्ट कर पाए.. कि इसके सामने अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा की फिल्में भी फ्लैट हो गईं।

साथ ही साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी है और अब तक लगभग 220 प्रतिशत मुनाफा कमा लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन अपनी फिल्म 'रेड' के साथ सोनू- टीटू का रास्ता रोक पाएंगे!


Click it and Unblock the Notifications