..................... Sonchiriya First Day Box Office Collection, Starring Sushant Singh Rajput - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: सुशांत सिंह राजपूत की 'सोनचिड़िया'- ठंडा रहा ओपनिंग कलेक्शन

Recommended Video

Sonchiriya Box Office Day 1 Collection: Sushant Singh Rajput | Bhumi Pednekar | FilmiBeat

सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'सोनचिड़िया' देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले दिन खास दर्शक नहीं मिले, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, फिल्म काफी कम स्क्रीन पर रिलीज हो पाई है। जबकि इसके साथ ही रिलीज फिल्म लुका छुपी को 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन दी गई है।

अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी यह फिल्म कहानी के मामले में कहीं ना कहीं ढ़ीली रह गई। मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकारों के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खिंचने में असमर्थ रही है। सोनचिड़िया ने शुक्रवार को महज 4 करोड़ की कमाई की है।

Sonchiriya

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म वीकेंड पर भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाएगी। हालांकि यदि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल गई तो कमाई में बढ़ोतरी दिख सकती है। लेकिन यह वीकेंड के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल इस फिल्म के सामने ना सिर्फ कार्तिक आर्यन की लुका छुपी है.. बल्कि अजय देवगन की टोटल धमाल भी है। जाहिर है इन दो फिल्मों का असर सोनचिड़िया पर भी दिखेगा।

यहां जानें 2019 में रिलीज टॉप ओपनिंग फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X