बॉक्स ऑफिस ओपनिंग : सोनचिड़िया Vs लुका छुप्पी, महाक्लैश की शुरूआत, कौन टिकेगा - कौन बिकेगा
सोनचिड़िया और लुका छुप्पी के महाक्लैश की शुरूआत हो चुकी है। एक तरफ अभिषेक चौबे की चंबल पर बनी फिल्म है वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मण उतेकर की रोमांटिक कॉमेडी जो एक सामाजिक विषय को भी उठाती है। दोनों ही फिल्मों के शुरूआती रिव्यू आ चुके हैं और इन रिव्यू के मुताबिक तो लुका छुप्पी आगे ही है।
वहीं अगर ट्रेड की मानें तो लुका छुप्पी सीधे तौर पर बॉक्स ऑफिस पर सोनचिड़िया को मात देगी। जहां सोनचिड़िया बॉक्स ऑफिस पर 1 - 1.5 करोड़ की ओपनिंग करेगी वहीं दूसरी तरफ लुकाछुप्पी बॉक्स ऑफिस पर 5 - 6 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। दोनों फिल्मों के दर्शक वर्ग में भी बहुत अंतर है।

ट्रेलर से लेकर माहौल तक, अभी तक सब कुछ लुका छुप्पी के पक्ष में ज़्यादा दिख रहा है। शुरूआती शो की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट आते ही साफ हो जाएगा कि सोनचिड़िया और लुका छुप्पी में से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म टिकेगी और कौन सी फिल्म बिक जाएगी।
एक तरफ, कार्तिक आर्यन - कृति सैनन की केमिस्ट्री है तो दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत - भूमि पेडनेकर का अभिनय। दोनों ही तरफ बेहतरीन स्टारकास्ट है। एक तरफ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना हंसा रहे हैं तो दूसरी तरफ मनोज बाजपेयी - आशुतोष राणा डरा रहे हैं। ओपनिंग आंकड़ों से साफ होगा कि मार्च में कौन बॉक्स ऑफिस पर राज करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











