BOX OFFICE: औंधे मुंह गिरी सुशांत सिंह राजपूत की 'सोनचिड़िया'- भूमि पेडनेकर की पहली फ्लॉप
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'सोनचिड़िया' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म को पहले दिन से ही खास दर्शक नहीं मिले, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, फिल्म को काफी कम स्क्रीन पर रिलीज की गई है। जबकि इसके साथ ही रिलीज फिल्म लुका छुपी को 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन दी गई है।
सोनचिड़िया की असफलता का सबसे बड़ा कारण फिल्म के प्रमोशन और स्क्रीनिंग है। ना ही फिल्म का प्रमोशन फिल्म को लेकर कोई क्रेज बना पाया.. और ना ही फिल्म को सही तरीके से रिलीज किया गया। ऐसा क्यों? यह सवाल फिल्म के मेकर्स के लिए ही छोड़ देते हैं।

खैर, समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की है। सुशांत, भूमि, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा जैसे दमदार कलाकार के अभिनय की जमकर तारीफ हुई है। हो सकता है दर्शक फिल्म देखना भी चाहते हों, लेकिन फिल्म के शोज इतने कम हैं कि इसका फायदा लुका- छिपी को मिल रहा है।
बता दें, यह भूमि पेडनेकर की पहली बॉक्स ऑफिस फ्लॉप है। इससे पहले भूमि ने दम लगाके हईशा, टॉयलेट एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान जैसी हिट फिल्में दी हैं। वहीं, राबता के बाद यह सुशांत की दूसरी बड़ी फ्लॉप है।


Click it and Unblock the Notifications











