BOX OFFICE: 'नीरजा' की धमाकेदार कमाई.. 138 % प्रॉफिट.. सुपरहिट!
[बॉक्स ऑफिस] सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म साल 2016 की दूसरी बड़ी हिट भी साबित हो चुकी है। जी हां, 18 करोड़ की लागत पर बनी इस फिल्म ने अब तक 50.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि अभी भी सिनेमाघरों में फिल्म की पकड़ मजबूत है।
राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि उम्मीद के मुताबिक फिल्म को ओपनिंग नहीं मिली। लेकिन फिल्म को जमकर तारीफ मिली और फिर तो फिल्म का कलेक्शन कमाल कर गया। नीरजा 2016 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है।
BOX OFFICE: सलमान खान, शाहरूख पीछे.. ये सुपरस्टार फिर बनेंगे KING!
बता दें, नीरजा अब तक 138 प्रतिशत प्रॉफिट कमा चुकी है। वहीं, एक हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। फिल्म ने इस मामले में सनी देओल की घायल वन्स अगेन को पीछे कर दिया है।
यहां जानें सोनम कपूर के फिल्म नीरजा की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications














