BOX OFFICE: 100 करोड़ प्रेम रतन धन पायो के लिए कुछ नहीं है!
[बॉक्स ऑफिस] सोनम कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि प्रेम रतन धन पायो के लिए 100 करोड़ कोई बड़ी बात नहीं है। एक तो फिल्म सूरज बड़जात्या की है और दूसरा फिल्म में सलमान खान हैं। ऐसे में फिल्म को कलेक्शन की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
वैसे भी उन्हें पूरा यकीन है कि फिल्म ऐसे रिकॉर्ड तोड़ेगी कि बॉक्स ऑफिस भी चकरा जाएगा। फिल्म की ओपनिंग भी ज़बर्दस्त होगी और रिकॉर्ड भी शानदार होंगे। अपने बारे में सोनम ने कहा कि मैं बॉक्स ऑफिस स्टार नहीं हूं। मुझे तो याद भी नहीं कि मेरी आखिरी किस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। देखिए सोनम कपूर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications



