BOX OFFICE: 2017 की एक और सुपर डुपर FLOP.. थियेटर में दर्शक ही नहीं पहुंचे
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। फिल्म अपने पहले वीकेंड के बाद ही सुपर फ्लॉप करार दी जा चुकी है।
छोटे बजट की फिल्म हो.. या फिल्म में जाना पहचाना चेहरा ना हो.. तो फ्लॉप होना समझ में आता है। लेकिन यदि किसी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा जैसी स्टार हो उस फिल्म का यूं औंधे मुंह गिर जाना, थोड़ी हैरानी वाली बात है।
सुल्तान से लेकर दंगल.. ईद पर सलमान खान तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड!
किसी भी फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड काफी मायने रखता है। यदि ओपनिंग सही रही तो माना जा सकता है कि फिल्म बजट निकाल लेगी और हिट साबित हो सकती है। बहरहाल, इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म को निराशा हाथ लगी है। फिल्म ने पहले वीकेंड में मात्र 5.75 करोड़ का बिजनेस किया है।

जिससे साफ है कि फिल्म सुपर फ्लॉप रही है। हैरानी वाली बात यह भी है कि ज्यादातर थियेटरों में 'नूर' ही लगी है। लेकिन फिर भी दर्शक फिल्म देखने नहीं जा रहे हैं और थियेटर्स खाली हैं। लिहाजा, अब सिर्फ बाहुबली 2 का इंतजार किया जा रहा है।
कोई शक नहीं कि नूर 2017 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यहां जानें 2017 की बड़ी फ्लॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











