BOX OFFICE: धरी रह गई दबंगई.. 'नूर' की बेहद धीमी ओपनिंग.. जानें रिपोर्ट

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर रिलीज हो चुकी है। लेकिन फिल्म की ओपनिंग अच्छी नहीं रही। यहां जानें रिपोर्ट।

By Neeti

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार के किरदार में हैं, जो अपनी लाइफ से परेशान है। बहरहाल, फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खुश खास रिस्पॉस नहीं मिल पाया है।

सलमान.. सलमान करते रह गए.. 'ट्यूबलाइट' पोस्टर में हैं एक और हीरो!

किसी भी फिल्म के लिए ओपनिंग डे.. यानि की शुक्रवार का दिन काफी मायने रखता है। यदि ओपनिंग सही रही तो माना जा सकता है कि फिल्म बजट निकाल लेगी और हिट साबित हो सकती है। बहरहाल, इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म को निराशा हाथ लगी है।

Noor

नूर की ओपनिंग काफी धीमी रही है। फर्स्ट शो को मात्र 10 प्रतिशत ओपनिंग मिली है। हालांकि अभी कुछ ही कहना जल्दबाजी होगी। उम्मीद कर सकते हैं कि शाम के शोज में दर्शकों की भीड़ दिखेगी।

नूर पूरी तरह से सोनाक्षी सिन्हा के कंधों पर टिकी है। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो फिल्म को 2.5 से 4 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है। जबकि पहले वीकेंड तक फिल्म 8-10 करोड़ तक पहुंच सकती है। लेकिन ओपनिंग का हाल देखकर फिल्म का हिट होना मुश्किल ही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X