Son of Sardaar 2 BOC: अजय देवगन की फिल्म के आगे फिसड्डी निकली 'धड़क 2', वीकेंड में किया इतना कलेक्शन

Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 Box Office Collection Day 3: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की नई कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने 1 अगस्त को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में इस फिल्म ने लगातार अच्छा परफॉर्म किया और दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींच लिया।

अच्छी कमाई

फिल्म को लेकर लोगों की राय थोड़ी बंटी हुई है। कुछ दर्शकों को इसकी जबरदस्त कॉमेडी खूब पसंद आई, वहीं कुछ ने इस फिल्म को ज्यादा मजेदार नहीं माना। उनका कहना है कि फिल्म के जोक्स उतने असरदार नहीं हैं। लेकिन बावजूद इसके, फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम रहा है।

धड़क 2 से सीधी टक्कर

फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ ही उसी दिन रिलीज हुई 'धड़क 2' को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म आगे निकल गई।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार:

पहले दिन (1 अगस्त): ₹7.25 करोड़

दूसरे दिन (2 अगस्त): ₹8.25 करोड़

तीसरे दिन (3 अगस्त): ₹9.64 करोड़

तीसरे दिन शनिवार की तुलना में 16.85% की बढ़त देखी गई।
टोटल ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹25.14 करोड़

वहीं, 'धड़क 2' ने ओपनिंग वीकेंड में कुल 11.42 करोड़ ही कमाए। इस तरह अजय देवगन की फिल्म ने इसे दोगुने से भी ज्यादा कमाई से पीछे छोड़ दिया।

फिल्म के बारे में

'सन ऑफ सरदार 2' को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में अजय के साथ मृणाल ठाकुर के अलावा कई दमदार कलाकार हैं- रवि किशन, संजय मिश्रा, नीरू बाजवा, चंकी पांडे, कुब्रा सैत, दीपक डोबरियाल, विंदू दारा सिंह, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया, साहिल मेहता, मुकुल देव (दिवंगत)

फिल्म की लोकेशन और बैकग्राउंड

फिल्म की कहानी पंजाब और स्कॉटलैंड के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। यह साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है, जिसमें भी अजय देवगन लीड रोल में थे। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ अनजान कारणों से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया गया।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X