Box Office Collection'धड़क 2' को पछाड़कर आगे निकली 'सन ऑफ सरदार 2', जानिए कैसा रहा पहला वीकेंड

Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 box office collection day 2: अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त एंट्री ली है। एक ही दिन रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' से कड़ी टक्कर के बावजूद, 'सन ऑफ सरदार 2' ने पहले ही दिन ज्यादा कमाई की और अपनी मौजूदगी साबित कर दी।

दो दिन में 14.75 करोड़ की कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को करीब 7.25 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन थोड़ा और बढ़ा और फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये जुटाए। इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कहानी में कॉमेडी, इमोशन और पंजाबी तड़का

क्या है कहानी: इस बार अजय देवगन फिर से अपने पुराने किरदार जसविंदर 'जस्सी' सिंह रंधावा के रोल में वापसी कर रहे हैं। जस्सी अपनी तलाकशुदा पत्नी से मिलने स्कॉटलैंड जाता है। वहां वह दो पंजाबी परिवारों के झगड़े में फंस जाता है। इसी बीच उसकी मुलाकात होती है राबिया (मृणाल ठाकुर) से, जो एक पाकिस्तानी डांस ट्रूप की लीडर है और जिसे उसका पति (चंकी पांडे) छोड़ चुका है। कहानी तब और मजेदार हो जाती है जब जस्सी को अपनी सौतेली बेटी की शादी करवाने के लिए खुद को फौजी साबित करना पड़ता है! कहानी में भरपूर कॉमेडी, इमोशनल पल और फैमिली ड्रामा है जो दर्शकों को एंटरटेन करता है।

दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के साथ दिखेंगे- रवि किशन, संजय मिश्रा, विंदू दारा सिंह, कुब्रा सैत, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर। इन सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी रोल में जान डाल दी है।

'धड़क 2' के साथ मुकाबला

'सन ऑफ सरदार 2' के साथ ही रिलीज हुई 'धड़क 2' ने दो दिन में सिर्फ 7.25 करोड़ की कमाई की है।
इससे साफ है कि दर्शकों ने फिलहाल अजय देवगन की फिल्म को ज्यादा पसंद किया है। हालांकि 'सन ऑफ सरदार 2' को अपनी पहली फिल्म जितना जोरदार ओपनिंग क्रेज नहीं मिला, लेकिन वीकेंड पर यह लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

More from Filmibeat

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X