दूरदर्शन के चैनल पर मराठी न्यूज़ पढ़ा करती थी ये हसीना, मौत के बाद सजाई गई थी दुल्हन की तरह

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में नजर आ रही यह खूबसूरत हसीना का जिंदगी का सफर काफी छोटा रहा क्योंकि मौत ने इन्हें बहुत ही जल्दी इस दुनिया से छीन लिया। इन्होंने बहुत ही छोटे फिल्मी करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं एक फिल्म के सेट पर हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने एक्ट्रेस की राइटिंग को देखकर ही यह बता दिया था कि वह ज्यादा समय तक जी नहीं पाएंगी।
दूरदर्शन चैनल पर न्यूज़ पढ़ती थी स्मिता पाटिल
फिल्मों में काम करने से पहले यह हसीन दूरदर्शन चैनल पर न्यूज़ रीड किया करती थी। बता दे कि बॉम्बे दूरदर्शन में मराठी भाषा में वह न्यूज़ पढ़ करती थी। उन्हें एक शो द एक्टर के साथ प्यार हुआ और इसीलिए दूसरी औरत के अलावा घर तोड़ने वाली जैसे आप उन पर लगाए गए।
स्मिता पाटिल पर घर तोड़ने का लगा आरोप
दरअसल यह हसीना और कोई नहीं बल्कि स्मिता पाटिल है। उन्होंने 80 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। स्मिता पाटिल को दो नेशनल और एक फिल्मफेयर अवार्ड के अलावा पद्मश्री से सम्मानित किया गया। लेकिन बेहद कम उम्र में उनकी मौत हो गई। एक वक्त आया जब वह शादीशुदा एक्टर राज बब्बर के प्यार में पड़ गई। उन पर नादिरा का घर तोड़ने का आरोप लगा। स्मिता पाटिल की मां और बहन भी उनके खिलाफ हो गए।
बेटे की डिलीवरी के बाद हुआ निधन
बाद में स्मिता पाटिल ने किसी की भी ना सुनते हुए राज बब्बर के साथ में लिव-इन में रहना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे प्रतीक को जन्म दिया। बेटे के जन्म के समय कुछ कॉम्प्लिकेशन के चलते उनकी मौत हो गई। स्मिता पाटिल की बायोग्राफी लिखने वाली मैथिली राव ने एक बार बीबीसी को इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक्ट्रेस को वायरल इंफेक्शन की वजह से दिमाग में इंफेक्शन हुआ। इसके बाद उनके सारे अंग एक-एक करके काम करना बंद हो गए। जिसके चलते उनका निधन हो गया था।
मौत के बाद दुल्हन की तरह सजी थी स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल की मौत के बाद में उनका दुल्हन की तरह सजाया गया। दरअसल इस बात का जिक्र उनके मेकअप आर्टिस्ट ने किया और बताया कि एक्ट्रेस की आखिरी इच्छा भी यही थी। बीबीसी को दीपक सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि स्मिता पाटिल ने उनसे कहा था कि अगर वह मर जाती हैं तो उनका मेकअप ऐसे ही होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











