Sky Force Box Office Prediction Day 1- पहले दिन गर्दा उड़ा देगी अक्षय कुमार की फिल्म, एडवांस बुकिंग..

sky force box office

SKY FORCE Box Office- अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स आज रिलीज हो चुकी है और उनके साथ इस फिल्म में वीर पहाड़िया डेब्यू करते नजर आ रहे है। फिल्म रिलीज से ही एडवांस बुकिंग के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि ये कैसी ओपनिंग देने वाली है।

माना जा रहा है कि खिलाड़ी कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत दे सकती है। इसका सीधा कारण ये है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने पहले ही 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अच्छी खासी ओपनिंग दे सकती है। माना जा रहा है कि फिल्म करीब 7-9 करोड़ रुपए के बीच में अपने पहले दिन कमाने वाली है जो कि अच्छा आकड़ा है।

Sacnilk.com की खबर के मुताबिक इस फिल्म ने फिल्म ने 2डी हिंदी शो के लिए करीब 3.63 करोड़ रुपये और IMAX 2D स्क्रीनिंग से 14 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की हुई है। इस दौरान करीब 160,740 टिकट बिके है।

इस तरह से फिल्म के कलेक्शन को लेकर बात की जा रही है। इस फिल्म में सारा अली खान भी हैं और कमाल की लग रही है। फिल्म की कहानी की बात करें तो पता चला है कि ये 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत के पहले हवाई हमले को लेकर बात करती हुई नजर आने वाली है।

हिट की तलाश

स्काई फोर्स का बॉक्स पर चलना काफी जरूरी है क्योंकि लंबे समय से अक्षय कुमार एक बड़ी हिट की तलाश कर रहे हैं। लाइन से उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। अब इस फिल्म की रिलीज के बाद क्या होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताने वाला है। फिलहाल फैंस सोच रहे हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म अच्छा कलेक्शन करे।

More from Filmibeat

Read more about: sky force box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X