Sitaare Zameen Par BO- आमिर खान का फिर चला जादू! 'सितारे ज़मीन पर' ने ओपनिंग डे पर मचाई धूम

By Filmibeat Desk
sitaare zameen par box office

Sitaare Zameen Par Box office day 1- लंबे इंतज़ार के बाद आमिर खान की सितारे ज़मीन पर आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है, और ये किसी जश्न से कम नहीं लग रही। साल 2007 की क्लासिक तारे ज़मीन पर की स्पिरिचुअल सीक्वल कही जा रही इस फिल्म ने ऐलान के साथ ही दर्शकों में उत्सुकता भर दी थी।

ये एक प्रेरणादायक और दिल को छू जाने वाली कहानी है, और खास बात ये भी है कि इसमें आमिर के साथ 10 नए चेहरों की धमाकेदार लॉन्चिंग हो रही है, जिसने रिलीज़ को लेकर माहौल और भी गरमा दिया है।

अब जब फिल्म सितारे ज़मीन पर बड़े पर्दे पर आ चुकी है, तो इसे पूरे देशभर से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने ₹11.7 करोड़ की शानदार कमाई की है। पॉज़िटिव रिव्यूज़ और माउथ-ऑफ-वर्ड की वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। जैसे-जैसे वीकेंड नज़दीक आ रहा है, उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की कमाई और भी तेज़ी से बढ़ेगी।

आमिर खान प्रोडक्शंस गर्व के साथ पेश करता है 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। आर. एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित, जिन्होंने पहले बैरियर तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर 'शुभ मंगल सावधान' बनाई थी, अब आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ 'सितारे जमीन पर' में सबसे बड़े कोलैबरेशन के साथ वापसी कर रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और म्यूजिक शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है। इसका स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने रवि भागचंदका के साथ प्रोड्यूस किया है। आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X