..................... Sitaare Zameen Par box office collection day 20 Aamir Khan movie Sees Sharp Drop on Day 20 - Hindi Filmibeat

Sitaare Zameen Par BOC: आमिर खान की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी, 20वें दिन सबसे कम कमाई

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par box office collection day 20: आमिर खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब अपने चौथे हफ्ते की ओर बढ़ रही है। हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी, लेकिन वीकडेज में इसका कलेक्शन लगातार घटता जा रहा है। 20वें दिन फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की है।

फिल्म ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'सितारे जमीन पर' ने 20वें दिन सिर्फ ₹1.25 करोड़ का बिजनेस किया है।

19वें दिन से कमाई में करीब 36% की गिरावट

फिल्म ने 19वें दिन ₹1.95 करोड़ कमाए थे, जो सोमवार के मुकाबले थोड़ा बेहतर था। लेकिन 20वें दिन इसकी कमाई में करीब 35.9% की गिरावट देखी गई। अब तक फिल्म का कुल भारत में कलेक्शन 153.25 करोड़ हो चुका है।

दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में ज्यादा दर्शक

फिल्म को सबसे अच्छे रिएक्शन दिल्ली-एनसीआर और मुंबई से मिल रही है। इन शहरों में सिनेमाघरों में अब भी दर्शक आ रहे हैं। हालांकि पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम है।

विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन

19वें दिन तक फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 152 करोड़ था, जबकि दुनियाभर का कुल कलेक्शन 235.35 करोड़ तक पहुंच चुका था। इसमें से 53.75 करोड़ की कमाई फिल्म ने विदेशों में की है। 19वें दिन भारत में फिल्म की नेट कमाई 181.60 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया था।

क्या चौथे हफ्ते भी टिक पाएगी फिल्म?

फिलहाल 'सितारे जमीन पर' की कमाई में गिरावट जारी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म चौथे हफ्ते में कितना टिक पाती है और क्या यह ₹200 करोड़ के आंकड़े को छू पाएगी या नहीं।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X