..................... Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 18 Aamir Khan Film Slows Down On third monday - Hindi Filmibeat

Sitaare Zameen Par BOC: तीसरे सोमवार आमिर खान की फिल्म का हुआ बुरा हाल, 80 पर्सेंट गिरी कमाई

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 18: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। तीसरे सोमवार (7 जुलाई) को फिल्म की कमाई में करीब 80% की गिरावट देखने को मिली।

18वें दिन की कमाई

आर. एस. प्रसन्ना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 18वें दिन भारत में सिर्फ 1.19 करोड़ नेट की कमाई की। जबकि तीसरे रविवार को फिल्म ने 6.15 करोड़ नेट कमाए थे। अब तक फिल्म ने 149.89 करोड़ नेट की कमाई भारत में की है।

250 करोड़ क्लब से दूर हो जाएगी फिल्म?

फिल्म की धीमी होती कमाई को देखकर यह कहा जा सकता है कि इसका 250 करोड़ क्लब में पहुंचना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है। हालांकि फिल्म का तीसरा वीकेंड अच्छा रहा, लेकिन सोमवार को अचानक आई गिरावट से चिंता बढ़ गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म ने 6 जुलाई तक दुनियाभर में 231.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। इसमें से 53.75 करोड़ की कमाई सिर्फ विदेशों से हुई है।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में आरूष दत्ता, गोपी कृष्णन वर्मा, वेदांत शर्माा, सम्वित देसाई, आयुष भंसाली, डॉली आहलूवालिया, बृजेंद्र कला, अंकिता सहगल, गुरपाल सिंह, नमन मिश्रा, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, सिमरन मंगेशकर और आशीष पेंडसे जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

आमिर खान की अगली फिल्म 'कुली'

अब आमिर खान जल्द ही तमिल फिल्म 'कुली' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह 'दाहा' नाम का दमदार रोल निभा रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं और इसे लोकेश कनागराज डायरेक्ट कर रहे हैं। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X