Sitaare Zameen Par BOC: आमिर खान की फिल्म ने तीसरे हफ्ते दिखाई दमदार कमाई, 150 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' अब अपने तीसरे हफ्ते में सिनेमाघरों में चल रही है। शुरुआत में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी रही, लेकिन अब वीकेंड आते ही दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी है और फिल्म की कमाई में करीब 50% का उछाल देखा गया है।
दिन 16 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 2 जुलाई को यानी बुधवार को 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जो एक दिन पहले के मुकाबले 26% कम थी। इसके बाद गुरुवार को कमाई और घटकर 2.5 करोड़ रुपये रह गई और शुक्रवार को यह आंकड़ा 2.4 करोड़ पर पहुंच गया। लेकिन शनिवार यानी 4 जुलाई 2025 को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की, जिससे फिल्म का अब तक का भारत में कुल नेट कलेक्शन 142.55 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म की कहानी क्या है?
इस फिल्म में आमिर खान ने एक सख्त बास्केटबॉल कोच का रोल निभाया है, जिसे निलंबित कर दिया जाता है। शराब पीकर गाड़ी चलाने के बदले कोर्ट ने सजा के तौर पर उसे जेल जाने की जगह समाज सेवा करने का ऑर्डर मिलता है।
इस सेवा के तहत, उसे न्यूरोडाइवर्जेंट एथलीट्स की टीम को ट्रेनिंग देनी होती है। यहीं से उसके बदलाव की कहानी शुरू होती है। ये एक्सपीरिएंस उसकी सोच और जिंदगी का नजरिया पूरी तरह बदल देता है। फिल्म में कई इमोशनल और इंस्पायरिंग मोमेंट्स देखने को मिलते हैं।
कास्ट और नए चेहरे
जेनेलिया डिसूजा ने फिल्म में एक अहम किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में 10 नए चेहरों ने भी डेब्यू किया, जिनके नाम हैं- अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। इन सभी की परफॉर्मेंस को खूब तारीफें मिली हैं।


Click it and Unblock the Notifications