Sitaare Zameen Par BOC: आमिर खान का जलवा बरकरार, काजोल और अक्षय की फिल्मों को किया चारों खाने चित्त!

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 9: आमिर खान की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। ये फिल्म अब दूसरे हफ्ते में चल रही है, लेकिन कमाई की रफ्तार अभी भी जबरदस्त बनी हुई है।

दर्शकों को फिल्म की कहानी, इमोशन्स और कॉमेडी का ऐसा कॉम्बिनेशन पसंद आ रहा है कि नए रिलीज के बावजूद लोग थिएटर में सिर्फ यही फिल्म देखने जा रहे हैं।

दूसरे हफ्ते में भी आमिर की फिल्म का जलवा बरकरार

इस हफ्ते तीन नई फिल्में रिलीज हुई हैं- 'कन्नप्पा', जिसमें प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे हैं। 'मां', जो काजोल की हॉरर-ड्रामा फिल्म है। इन सभी फिल्मों के बीच भी 'सितारे जमीन पर' ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा।

रिलीज के नौंवे दिन यानि शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 12.75 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही इस फिल्म का देशभर का टोटल 108.30 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अच्छी कमाई की है। अब 9वें दिन के साथ ये आंकड़ा बढ़कर 158 करोड़ से ज्यादा हो चुका है और ओवरसीज के कलेक्शन के साथ फिल्म जल्द ही 165 करोड़ छू लेगी।

'मां' और 'कन्नप्पा' की धीमी शुरुआत

जहां आमिर की फिल्म कमाल कर रही है, वहीं इस हफ्ते की नई फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं। काजोल की 'मां' ने शुक्रवार को 4.65 करोड़ कमाए और शनिवार को 5.65 करोड़ कमाए। कुल दो दिन में 'मां' ने सिर्फ 10.30 करोड़ की कमाई की।

'कन्नप्पा' ने शुक्रवार को 9.35 करोड़ कमाए शनिवार को ₹7 करोड़ कमाए। दो दिन में इस फिल्म का कलेक्शन कुल मिलाकर 16.35 करोड़ हुआ।

दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिलहाल ये दर्शकों को ज्यादा आकर्षित नहीं कर पा रही हैं।

'सितारे जमीन पर' जल्द आएगी 200 करोड़ क्लब में

'सितारे जमीन पर' को मिल रहे प्यार और इसके कलेक्शन को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म बहुत जल्द 200 करोड़ वर्ल्डवाइड कमा लेगी। आमिर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर फिल्म की स्क्रिप्ट और इमोशन मजबूत हो, तो कोई भी ट्रेंड आड़े नहीं आता।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X