Sitaare Zameen Par Advance Booking Day 1: ठंडी पड़ी आमिर खान की फिल्म की बुकिंग! पहले दिन कमाए सिर्फ इतने लाख

Sitaare Zameen Par Advance Booking Day 1: आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर काफी सुर्खियों में है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग 17 जून को शुरू हो चुकी है और पहले दिन की बुकिंग के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। इन्हें देखने के बा लगा रहा है कि जैसे ये फिल्म ठंडे बस्ते में जाने वाली है। हालांकि वक्त का कुछ नहीं पता रिव्यू और रेटिंग से ये फिल्म अभी भी भारी दर्शक खींच सकती है।
सितारे जमीन पर ने रिलीज से दो दिन पहले कितने कमाए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फिर फ्लॉप, इस बात का अंदाजा आपको एडवांस बुकिंग कमाई से लग जाएगा। 'सितारे ज़मीन पर' को प्री टिकट सेल में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म पहले दिन कितना कमाती है।
वहीं फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की बात करें तो इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में लगभग 99.84 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म के देश भर में 6,128 शो के 38,805 टिकट बिक चुके हैं। इनमं हिंदी वर्जन में फिल्म के 5,764 शो के अब तक 29,724 टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने इससे लगभग 90.64 लाख रुपये की कमाई की है।
वहीं तमिल वर्जन में फिल्म के 88 शो और 973 टिकटों से 1.22 लाख रुपये की मामूली कमाई हुई है। जबकि तेलुगु वर्जन में इसन 276 शो से 7.87 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ब्लॉक की गई सीटों से इसने 3.61 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
20 जून को रिलीज होने जा रही सितारे जमीन पर का इस वक्त तो बहुत ही बुरा हाल है। हालांकि, उम्मीद है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कमाई में कल उछाल आ जाए और बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से आमिर एक नया इतिहास लिख चुके। इस फिल्म में उनके साथ 23 साल छोटी जेनेलिया डीसूजा भी उनके साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं।
आर.एस. प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित, सितारे ज़मीन पर में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म से 10 न्यूकमर्स बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। इनमें अरुश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर शामिल हैं। बता दें कि ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरो में दस्तक दे रही है।


Click it and Unblock the Notifications










