..................... Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office report day 10, both movie cross 200 crore collection! - Hindi Filmibeat

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 BO- कड़ी टक्कर के बीच दोनों फिल्मों की कमाई 200 करोड़ पार

singham again bhool bhulaiyaa 3 box office

Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office- इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ने जमकर कमाई की है। जी हां, अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3।

खबरों की मानें तो कड़ी टक्कर के बीच दोनों फिल्मों एक दूसरे का डटकर सामना किया है और कमाई के आंकड़े भी काफी हैरान करने वाले हैं। रविवार को आखिरी रिपोर्ट आने तक कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने 200 करोड़ के जादुई आकडे को छू लिया है।

इसके अलावा 10वें दिन सिंघम अगेन भी 206 करोड़ के पास है। इससे इतना तय है कि दोनों के बीच दूरी कुछ खास नहीं बची है। अब देखना ये है कि फिल्मों के लिए तीसरा सप्ताह किस तरह का गुजरता है।

भूल भुलैया 3 ने शानदार कमाई करते हुए अपने पहले वीक में ही 158.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि दूसरे शुक्रवार का कलेक्शन गिरकर 9.25 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन शनिवार को 15.5 करोड़ रुपये और रविवार को अनुमानित 16.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आई है।

इसके अलावा सिंघम अगेन ने शुक्रवार को 8 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़ रुपये और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमाए। जिसेक बाद इसका कुल आंकड़ा 206.5 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अब देखने वाली बात होगी इस सप्ताह कौन बाजी मारता है। सिंघम अगेन ज्यादा कमाई करती है या फिर भूल भुलैया 3 की डंका बजता है। कहा जा रहा है कि सिंघम अगेन अगर ज्यादा कमाई नहीं करती है तो वो फ्लॉप होगी क्योंकि 200 करोड़ के आसपास तो फिल्म का बजट ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X