Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' पड़ी 'भूल भुलैया 3' पर भारी, निकली दो कदम आगे

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक्शन पैक्ड फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 एक ही दिन रिलीज हुई हैं। इस बार दिवाली के मौके पर फिल्मों का जबरदस्त क्लैश देखने को मिला।
1 नवंबर को रिलीज हुईं दो भारी बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। बता दें कि फिल्मों को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि अभी तक दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
बात अजय देवगन और करीना कपूर खान की फिल्म सिंघम अगेन की करें तो फिल्म भूल भुलैया 3 को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है। जी हां, फिल्म भूल भुलैया 3 से दो कदम आगे है। फिल्म ने पहले दिन जहां 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है वहीं दूसरे दिन- 42.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 14 करोड़ रुपये, छठे दिन 10.5 करोड़ रुपये।
वहीं सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन- 8.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 173 करोड़ रुपये कमा चुकी है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर जाएगी।
वहीं भूल भुलैया की बात करें तो फिल्म सिंघम अगेन से काफी पीछे चल रही है। फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 33.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन-18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये, छठे दिन- 10.75 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 158.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications











