..................... Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: ajay devgn and Kartik Aaryan movie earning on day 11 - Hindi Filmibeat

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: 11वें दिन चला रूह बाबा का जादू, सिंघम आगेन को टक्कर दे रही है भूल भुलैया 3

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3

Singham Again VS Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की एक्शन पैक्ड फिल्म सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म भूल भुलैया 3 एक दिन रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना किया कलेक्शन।

फैन्स के अजय देवगन की जबरदस्त एक्शन से भरी फिल्म सिंघम अगेन का बेसब्री से इंतजार था। कई बार फिल्म की रिलीज डेट भी बदल चुकी है। वहीं इस दिवाली के मौके पर फिल्म रिलीज हुई जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

सिंघम अगेन का अब तक का रिपोर्ट कार्ड
सिंघम के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन जहां 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है वहीं दूसरे दिन- 42.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन- 18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन- 14 करोड़ रुपये, छठे दिन 10.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन- 8.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन- 8 करोड़ रुपये, नवें दिन-12.25 करोड़ रुपये, दसवें दिन- 13.5 करोड़ रुपये।

11वें दिन इतनी की फिल्म ने कमाई
वहीं 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन पर आए तो फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 211 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक दिया जा रहा है।

भूल भुलैया का रिपोर्ट कार्ड
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन की फिल्म भूल भुलैया 3 भी सिंघम अगेन के साथ रिलीज हुई थी। इस दौरान दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 35.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये, तीसरे दिन- 33.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन-18 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14 करोड़ रुपये, छठे दिन- 10.75 करोड़ रुपये वहीं सातवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सातवें दिन 9.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन- 9.25 करोड़ रुपये नवें दिन-15.5 करोड़ रुपये, दसवें दिन 16 करोड़ रुपये।

भूल भुलैया निकली आगे
वहीं फिल्म के 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 11वें दिन अनुमानित 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 204 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस आंकड़े के देखकर लगता है कि दोनों ही फिल्में के कलेक्शन में अब ज्यादा अंतर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X