Singham Again BO Day 3- रविवार को लगा सिंघम को झटका, फिर भी कमाई 100 करोड़ पार!

singham again box office ajay devgan

Singham Again Box Office Day 3- रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन ने रिलीज होकर कमाल कर दिया है। हालांकि जैसी इस फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर हुई थी वैसी रफ्तार जारी नहीं है।

तीसरे दिन के आंकड़े ने साफ कर दिया है कि अजय देवगन की इस फिल्म की गति में रोक लगी है। शुक्रवार को 43.5 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने शनिवार को भी 42.5 करोड़ की कमाई की थी।

लेकिन ऐसा लग रहा था कि फिल्म रविवार को कमाल करेगी लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। उल्टा इस फिल्म की कमाई में रविवार को ही गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने तीसरे दिन यानि रविवार को महज 35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही कमाई का आंकड़ा अब 121 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

Sacnilk के रिपोर्ट की हालिया रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है। पहले वीकेंड पर सिंघम ने ठीक ठाक कमाई कर ली है।

भूल भुलैया 3 से क्लैश

सिंघम अगेन की भिड़ंत कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 से हुई थी। इस फिल्म ने भी अब तक करीब 106 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। दूसरे वीकेंड पर पता चलेगा कि किस फिल्म ने बाजी मारी है और कौन पीछे रह गया है।

कई सारे कैमियो

सिंघम अगेन में अजय देवगन तो लीड रोल में लेकिन कई कैमियो और छोटे छोटे रोल आपको देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी नजर आईं हैं। जबकि विलेन के किरदार में अर्जुन कपूर ने लोगों हैरान कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X