Singham Again Day 1 BO: पहले दिन 50 करोड़ से सिर्फ इतना चूक गई अजय देगवन की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर लगी लंबी कतार

Singham Again

Singham Again Day 1 Box Office Collection: दिवाली के मौके पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान खड़ा कर दिया है। पहले दी इस फिल्म ने मेकर्स की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जबरदस्त कमाई कर डाली है। अजय देगवन, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से पटी इस फिल्म को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर लंबी लाइने लगी दिखाई दे रही हैं।

शानदार रही एडवांस बुकिंग

फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़ों को देखने के बाद साफ है कि इस फिल्म को दिवाली और मल्टीस्टारर होने का पूरा फायदा मिला है। इस फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले दिन अच्छी और धमाकेदार शुरुआत की है।

50 करोड़ से इतना दूर

इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 'भूल भुलैया 3' के बाद शुरू हुई है। हालांकि, अब इस फिल्म ने पहले दिन ही 'भूल भुलैया' को पछाड़ दिया है और आगे निकल गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने करीब 43.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग कर डाली है।

400 करोड़ फिल्म का बजट

रोहित शेट्टी ने बड़े-बड़े फिल्मी सितारों की फौज खड़ी करते हुए इस फिल्म को बनाने में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च कर डाले हैं। ऐसे में अभी भी फिल्म की लागत निकलने में कितने दिन लगते हैं ये दिखना दिलचस्प होगा।

Read more about: singham again bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X