Singham Again BO Day 8- अजय देवगन की फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े से इतनी दूर? 8वें दिन कमाई में गिरावट

singham again box office ajay devgan

Singham Again Box Office Day 8- अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है और लगातार शानदार कमाई कर रही है। टेक्निकली आज इस फिल्म ने अपनी रिलीज का एक सप्ताह पूरा कर लिया है और इस मौके पर इसके आंकड़े सामने आए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म अकेले नहीं बल्कि भूल भुलैया 3 के साथ रिलीज हुई थी और इसकी वजह से फिल्म की कमाई में असर में पड़ा है। अब ये आंकड़ा नीचे की ओर जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शुक्रवार को करीब 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Bollywood Live News- शाहरुख खान को मिली धमकी पर आया नया अपडेट, अजय देवगन ने सिंघम की सफलता पर की बात!

इससे ये तो तय है कि सिंघम की स्पीड में ब्रेक लगा है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 180.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। देखने वाली बात होगी शनिवार से अगले सप्ताह का कलेक्शन कितना होगा। अजय देवगन काफी समय से एक बड़ी फिल्म की तलाश में थे और उनकी तलाश सिंघम के साथ पूरी होती है।

हर जगह कम हो रहे हैं फैंस

सिंघम अगेन की कमाई कितनी आगे जाती है ये काफी हद तक शनिवार और रविवार की कमाई पर निर्भर है। इसके एक कारण ये भी है कि देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में अब टिकट की बिक्री में कमी है। हालांकि राजस्थान और अन्य राज्यों में लोग इस फिल्म को देखने के लिए जा रहे हैं। फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा इंडिया में पार कर पाएगी या नहीं ये तो देखने वाली बात होगी। फिलहाल अजय देवगन के फैंस इस फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं।

लंबी स्टारकास्ट

इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कैमियो हैं। चाहें वो टाइगर श्रॉफ हों, अक्षय कुमार हों या फिर रणवीर सिंह.. फिल्म को इन सितारों ने काफी अलग बना दिया है। देखने वाली बात होगी इन तीनों को लेकर रोहित शेट्टी एक अलग फिल्म कब बनाते हैं। लेकिन इस फिल्म में साथ में देखकर लोग काफी खुश हैं। इसके अलावा शक्ति शेट्टी के किरदार में दीपिका भी कमाल की लगी हैं। उनकी भी एंट्री रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X