Singham Again BO Day 5: अजय देवगन की इस फिल्म का टूटा रिकॉर्ड, सिंघम अगेन की कमाई 200 करोड़ पार

Singham Again

Singham Again Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और करीना कपूर खान की एक्शन फिल्म सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म ने रिलीज के पांच दिनों के भीतर भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिंघम अगेन ने अपने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 42.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 18 करोड़ रुपये और पांचवें दिन करीब 13.50 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले मंगलवार तक इसने कुल 153.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

सिंघम अगेन की थिएटर ऑक्यूपेंसी

फिल्म की कुल थिएटर ऑक्यूपेंसी 26.79 प्रतिशत थी। अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, जयपुर और पुणे मंगलवार को फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा रही है। इसके साथ, फिल्म ने इस साल देवगन की पिछली रिलीज शैतान के लाइफटाइम भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। शैतान, जिसमें आर माधवन ने नायक की भूमिका निभाई, ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 38 दिनों के लंबे प्रदर्शन के दौरान 148.21 करोड़ रुपये की कमाई की।

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ पार

सिंघम 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 167.5 करोड़ रुपये और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 42.5 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 210 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सिंघम अगेन की स्टार कास्ट

अजय देवगन और करीना कपूर खान के अलावा, फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म

फिल्म में चुलबुल पांडे के रूप में सलमान खान की कैमियो भूमिका भी है। सिंघम (2011), सिंघम रिटर्न्स (2014), सिम्बा (2018) और सूर्यवंशी (2021) के बाद सिंघम अगेन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।

More from Filmibeat

Read more about: singham again bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X