[बॉक्स ऑफिस] सिंह इज़ ब्लिंग ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग की लेकिन दूसरे दिन अक्षय कुमार के रफ्तार सिंह पर लगा ब्रेक और सब थोड़ा चौंके। हालांकि शनिवार के हिसाब से फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की।
अब माना जा रहा है, कि फिल्म रविवार को भी अच्छी खासी कमाई करेगी और फिल्म का वीकेंड काफी अच्छा जाएगा। जानिए फिल्म की अब तक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -
दो दिन में 35
फिल्म ने दो दिनों में 35 करोड़ की कमाई कर ली है।
DAY 1
पहले दिन फिल्म ने 20.6 करोड़ की कमाई की और इतना की अंदाज़ा लगाया गया था।
Day 2
दूसरे दिन फिल्म ने 14 करोड़ की कमाई की जो कि काफी ज़्यादा गिर गई।
Day 3
फिर भी माना जा रहा है कि फिल्म तीसरे दिन भी 18 करोड़ का बिज़नेस करेगी। संडे के कारण ये बढ़ भी सकता है।
50 करोड़ का वीकेंड
फिल्म तीन दिन में बॉक्स ऑफिस को 50 करोड़ का वीकेंड देने की तैयारी में है।
अक्षय का रिकॉर्ड
सिंह इज़ ब्लिंग 20 करोड़ की ओपनिंग के साथ अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
100 करोड़?
हालांकि सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने तीन दिन में 100 का आंकड़ा पार किया था लेकिन ये अक्षय के लिए मुश्किल होगा।
प्रभुदेवा इफेक्ट
प्रभुदेवा का इफेक्ट अगर चलता है तो माना जा रहा है कि फिल्म 5 दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
टोटल कलेक्शन
अभी पूरा कलेक्शन तो काफी जल्दी होगी लेकिन फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन 110 से 113 करोड़ माना जा रहा है।
ऐश से नो टक्कर
फिल्म को अगले हफ्ते आ रही ऐश्वर्या राय की फिल्म जज़्बा से कोई टक्कर मिलने की उम्मीद नहीं है।
पिछली कसर
इस साल अक्षय की ये चौथी फिल्म है और बाकी तीनों भी 100 का आंकड़ा नहीं छू पाई हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म कसर पूरी कर देगी।
किसने संभाली पगड़ी
शाहरूख और आमिर को छोड़ कर सारे सुपरस्टार्स इस लुक को ट्राई भी कर चुके हैं। तो जानिए-->[किसने संभाली बॉलीवुड में सरदारों की पगड़ी]


Click it and Unblock the Notifications


