सिंबा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: 2018 की ओपनिंग और The END रणवीर सिंह के नाम, 300 करोड़ क्लब
सिंबा बॉक्स ऑफिस ने जाते जाते, 2018 को शानदार सौगात दी है। दरअसल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब मेें एंट्री मारने वाली सिंबा चौथी फिल्म बनी। 2018 में सिंबा के अलावा, संजू, पद्मावत और 2.0 भी शामिल है। देखा जाए तो साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म थी पद्मावत।
इस लिहाज़ से 2018 की शानदार ओपनिंग भी रणवीर सिंह ने ही की और धमाकेदार अंत भी रणवीर सिंह के नाम रहा। सिंबा में रणवीर सिंह संग्राम भालेराव नाम के एक पुलिस इंस्पेक्टर बने हैं जो है तो घूसखोर लेकिन जीवन में एक बड़ी ठोकर मिलने के बाद सुधर जाता है।

सिंबा टिपिकल रोहित शेट्टी मसाला फिल्म है। ऊपर से फिल्म में अजय देवगन और अक्षय कुमार के कैमियो ने चार चांद लगा दिए। फिल्म में रणवीर सिंह और सारी अली खान की केमिस्ट्री को भी काफी सराहा गया। कुल मिलाकर फिल्म को पूरी पैसा वसूल फिल्म माना गया।
वर्ल्ववाइड सिंबा ने 311 करोड़ की कमाई कर ली है और अगर केवल ओवरसीज़ की कमाई देखी जाए तो 11 दिन में सिंबा ने लगभग 78 करोड़ की कमाई की है।
देखिए 2018 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











