200 करोड़ पार हुई सिंबा, रणवीर सिंह सातवें आसमान पर, बना डाले 7 ताबड़तोड़ Records
2018 की आखिरी रिलीज रणवीर सिंह की सिंबा 2019 में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। जहां एक तरफ सिंबा ने भारत में अब तक ये 155.67 करोड़ के पार की कमाई की है वहीं दूसरी तरफ ये फिल्म दुनियाभर में धमाव मचा रही है। फिल्म की ओवरसीज कमाई भी जबरदस्त है। जिसका नतीजा ये रहा कि सिंबा की वर्ल्ड वाइड कमाई 200 करोड़ पार कर गई। जी हां! रणवीर सिंह की सिंबा ने दुनिया भर में डबल सेंचुरी मार ली है।
[अजय देवगन का जबरदस्त First Look, दे दे प्यार दे का तगड़ा सरप्राइज, तारीख लिख लीजिए]
वहीं रिलीज के पांच हफ्ते बाद भी फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही रोहित शेट्टी की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो जाएगी। ये फिल्म 100 करोड के क्लब में एंट्री लेने वाली रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म बन गई है और रणवीर की चौथी। वहीं देखा जाए तो सारा अली खान की किस्मत चमक गई है क्योंकि उनकी दूसरी ही फिल्म में वे 100 करोड़ी स्टार बन चुकी हैं।

बता दें कि सिंबा सुपरहिट तेलुगु फिल्म टेंपर की हिंदी रीमेक है और इस फिल्म में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार ने कैमियो किया है। फिल्म को रोहित शेट्टी की टिपिकल मसाला फिल्म बता कर काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। इसी का नतीजा है कि फिल्म ताबड़तोड़ कमाई के रिकॉर्ड बना रही है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सिंबा ने पांच हफ्तों में अब तक कितने रिकॉर्ड्स बना डाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications