BOX OFFICE: 200 करोड़ क्लब में सिंबा की धमाकेदार एंट्री- अजय देवगन, शाहरुख होंगे पीछे!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने महज 12 दिनों में ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। 200 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली यह रणवीर सिंह की दूसरी फिल्म है। इससे पहले पद्मावत 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। सिंबा सुपरहिट हो चुकी है।
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म अब तक 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा भी कमा चुकी है। 80 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 150 प्रतिशत से ऊपर का प्रॉफिट कमा लिया है। वहीं, अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 250 करोड़ तक जा सकता है।

खास बात है कि ओवरसीज में भी फिल्म तबाही मचा रही है। विदेश में फिल्म ने अब तक 80 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 250 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है। कोई शक नहीं कि सिंबा के साथ रोहित शेट्टी जल्द ही अजय देवगन की गोलमाल अगेन और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को भी पार कर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications