बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शनिवार रणवीर सिंह की सिंबा ने मारी उछाल, दमदार कमाई
रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर विकी कौशल की उरी के रिलीज़ होने के बाद, बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी पड़ी थी और माना जा रहा था कि अब फिल्म धीमी होती जाएगी। लेकिन शनिवार को फिल्म ने शानदार उछाल लेते हुए 4.5 करोड़ की कमाई की। हालांकि शुक्रवार को फिल्म ने केवल 2 करोड़ की कमाई की थी।
सिंबा का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 219 करोड़ पहुंच चुका है। और रणवीर सिंह, सिंबा के साथ, 2018 में 500 करोड़ कमाने वाले स्टार बन चुके हैं। पद्मावत और सिंबा, दो फिल्मों की कमाई के साथ रणवीर सिंह की साल भर की कमाई, 500 करोड़ से ऊपर है।

वहीं अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 350 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ ये फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। लेकिन बाहुबली और 2.0 के बाद।
इसी के साथ सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं -


Click it and Unblock the Notifications