सिंबा DAY 7: एक हफ्ते तक धमाकेदार कलेक्शन- शाहरुख से लेकर आमिर खान भी पीछे!

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाका पर धमाका कर रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स हासिल किये हैं। फिल्म ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और 7 दिनों में ही सिंबा ने शाहरुख खान की जीरो लेकर आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। सिंबा ने एक हफ्ते में 155 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।

आठवें दिन की कमाई के साथ ही सिंबा सलमान खान की रेस 3 को भी पीछे छोड़ देगी। रोहित शेट्टी की यह फिल्म साल 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल हो चुकी है। कोई शक नहीं कि फिल्म ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 250 करोड़ तक जा सकता है।

Simmba

यह 100 करोड़ क्लब में रोहित शेट्टी की आठवीं फिल्म है, वह भी लगातार। रोहित शेट्टी के पास यह खास रिकॉर्ड है। ओवरसीज में भी फिल्म तबाही मचा रही है। विदेश में भी फिल्म ने अब तक 60 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। यानि की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंबा 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

यहां देंखे लिस्ट, बॉक्स ऑफिस पर 2018 की टॉप 10 फिल्में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X