BOX OFFICE: रोहित शेट्टी की 'सिंबा' का तहलका- 5 दिनों में 120 करोड़ पार, ताबड़तोड़ कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। सिंबा ने मंगलवार को.. यानि की न्यू ईयर पर 28.19 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही सिंबा ने भारत में 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है। खास बात है कि फिल्म ने अपना बजट भी पार कर लिया है और अब ताबड़तोड़ मुनाफा कमा रही है। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। 5 दिनों में सिंबा की कुल कमाई है- 124.54 करोड़।
रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। 4 दिनों में विदेशों में फिल्म ने 40 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। सिंबा 2018 की 13वीं सौ करोड़ी फिल्म है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

फिलहाल फिल्म का क्रेज देखकर साफ है कि सिंबा 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करने वाली है। सिंबा पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और डॉयलोग्स.. सिंबा में दर्शकों को सभी फ्लेवर देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है। कोई शक नहीं कि यह रणवीर सिंह के सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल होगी।
यहां जानें रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications