..................... Simmba Box Office Day 4, Simmba First Monday Box Office Collection - Hindi Filmibeat

सिंबा DAY 4 बॉक्स ऑफिस- चौथे दिन ही शाहरुख खान की जीरो को रणवीर सिंह ने किया पीछे!

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा ने पहले सोमवार का टेस्ट भी पास कर लिया है। जी हां, सिंबा ने सोमवार को लगभग 20 करोड़ की कमाई की है। साथ ही सिंबा ने शाहरुख खान की जीरो के कलेक्शन को पार कर लिया है। जीरो ने 10 दिनों में 94 करोड़ कलेक्शन किया है, जिसे सिंबा ने महज चार दिनों में पार कर लिया है। फिल्म अपना बजट भी पार कर चुकी है।

रोहित शेट्टी की यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। जाहिर है रणवीर सिंह की यह फिल्म सुपरहिट होने वाली है। फिलहाल फिल्म का क्रेज देखकर साफ है कि सिंबा 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करने वाली है।

Simmba

सिंबा पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और डॉयलोग्स.. सिंबा में दर्शकों को सभी फ्लेवर देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सिंबा न्यू ईयर तक 100 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X