BOX OFFICE: रणवीर सिंह की सिंबा- धमाकेदार रहा पहला वीकेंड- 100 करोड़ पार
Recommended Video

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा भारत ही नहीं, दुनियाभर में धमाका कर रही है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग भी धमाकेदार रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशक में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड ही 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ पार कर चुकी है। सिंबा ने रविवार को 31 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है।
रोहित शेट्टी की यह फिल्म पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और डॉयलोग्स.. सिंबा में दर्शकों को सभी फ्लेवर देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सिंबा न्यू ईयर तक 100 करोड़ के करीब पहुंच जाएगी।

फिलहाल फिल्म का क्रेज देखकर साफ है कि सिंबा 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करने वाली है। सिंबा वर्ल्डवाइड 4983 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ओवरसीज में भी फिल्म ने 2 दिनों में 25 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। यह शानदार आंकड़ा है। कोई शक नहीं कि सिंबा 2018 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो जाएगी।
यहां देंखे लिस्ट, बॉक्स ऑफिस पर 2018 की टॉप 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











