सिंबा BOX OFFICE: 13 दिनों में अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म पीछे, धमाकेदार कलेक्शन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस 13 दिन पूरे कर लिये हैं। लेकिन फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बता दें, फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर ही चुकी है। साथ ही सिंबा ने महज 13 दिनों में ही अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म गोलमाल अगेन को भी पीछे छोड़ दिया है।
सिंबा ने बुधवार को 5.31 करोड़ की कमाई की है, जिसका बाद फिल्म का कलेक्शन 208.14 करोड़ तक पहुंच चुका है। सिंबा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 250 करोड़ तक पहुंच सकता है।

फिल्म अब तक 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा भी कमा चुकी है। 80 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 150 प्रतिशत से ऊपर का प्रॉफिट कमा लिया है। वहीं, अभी भी फिल्म की कमाई जारी है। खास बात है कि ओवरसीज में भी फिल्म तबाही मचा रही है।
विदेश में फिल्म ने अब तक 90 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ के लगभग पहुंच चुकी है। कोई शक नहीं कि सिंबा के साथ रोहित शेट्टी जल्द ही शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस को भी पार कर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications