BOX OFFICE: रणवीर सिंह की सिंबा- यहां जानें पहले दिन का धमाकेदार ओपनिंग कलेक्शन
Recommended Video

रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर शुक्रवार को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग भी धमाकेदार रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। फिल्म शनिवार, रविवार और शानदार प्रदर्शन दे सकती है।
रोहित शेट्टी की यह फिल्म पूरी तरह से मसाला इंटरटेनर है। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा और डॉयलोग्स.. सिंबा में दर्शकों को सभी फ्लेवर देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा सिनेमाघरों में साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म की ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो सिंबा पहले वीकेंड तक की 70 करोड़ तक की कमाई कर ले जाएगी।

बता दें, यह फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लेकिन फिलहाल फिल्म का क्रेज देखकर साफ है कि सिंबा 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करने वाली है। यानि की फिल्म हिट हो सकती है। सिंबा वर्ल्डवाइड 4983 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।
यहां जानें 2018 के फिल्मों की टॉप ओपनिंग-


Click it and Unblock the Notifications