सिंबा बॉक्स ऑफिस: ओपनिंग करते ही रणवीर सिंह ने शाहरूख खान को किया टॉप 10 से आउट
रणवीर सिंह की सिंबा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है और शानदार रिव्यू के बाद धमाके भी कर रही है। अब ताज़ा आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने बहुत ही अच्छी ऑक्यूपेंसी हासिल कर, शाहरूख खान की सिंबा को ओपनिंग की रेस से बाहर कर दिया है। सिंबा जहां 30 करोड़ तक की ओपनिंग कर सकती है वहीं फिल्म की ओपनिंग 58 - 63 प्रतिशत तक गई है।
इसी के साथ रणवीर सिंह की सिंबा ने शाहरूख खान की ज़ीरो को ढकेलते ही, इस साल की बेस्ट ओपनिंग में 9वां स्थान हासिल कर लिया है। रणवीर सिंह के पीछे हैं शाहरूख खान की ज़ीरो, आलिया भट्ट की राज़ी और आयुष्मान खुराना की बधाई हो। तीनों 10वें नंबर पर हैं। वहीं 11वें नंबर पर है राजकुमार राव की स्त्री।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की सिंबा को फैन्स और क्रिटिक्स दोनों से ही तारीफें मिलीं। इसके बाद फिल्म ने सुबह के शो में 30 प्रतिशत तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। वहीं दोपहर होते होते, ये आंंकड़ा 45 प्रतिशत पहुंच गया। शाम तक ये आंकड़ा 61 से 66 प्रतिशत तक गया और रात में भी ऐसा ही टिका रहा है।
इसलिए तय है कि रणवीर सिंह किसी भी कीमत पर शाहरूख खान की ज़ीरो ओपनिंग आंकड़े को पछाड़ेंगे। देखिए, इस साल की बेस्ट ओपनिंग वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications