सिंबा का धमाकेदार कलेक्शन- BOX OFFICE पर सलमान खान की टाईगर जिंदा है भी पीछे!
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर धमाका पर धमाका कर रही है। फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स हासिल किये हैं। लेकिन बता दें, 1 जनवरी को.. यानि की की न्यू ईयर के दिन सिंबा ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म टाईगर जिंदा है को भी पीछे छोड़ दिया। सिंबा ने न्यू ईयर के दिन टाईगर जिंदा है से ज्यादा कमाई की है। हालांकि दंगल से पीछे रही।
आमिर खान की फिल्म दंगल ने न्यू ईयर के दिन 32.04 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। वहीं, सिंबा ने 28.19 करोड़, जबकि टाईगर जिंदा है ने 18.04 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। जाहिर तौर पर यहां सिंबा ने बड़े नंबर्स से टाईगर को पीछे छोड़ा है।

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने महज पांच दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। जबकि अब तक फिल्म की कुल कमाई 140 करोड़ तक पहुंच चुकी है। यह रोहित शेट्टी की 8वीं सौ करोड़ी बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











