Sikandar VS Pushpa 2: 'पुष्पा 2' को टक्कर दे पाएगी सलमान खान की सिकंदर! जाने रेस में कौन है आगे...

Sikandar VS Pushpa 2: सलमान खान की सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है! जबरदस्त एक्शन और सलमान के स्वैग से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को दीवाना बना रही है।
सलमान की एंट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बॉक्स ऑफिस का असली सिकंदर कौन है। पहले ही दिन जबरदस्त ओपनिंग के बाद फिल्म ने दो दिन में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड ₹105.89 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सलमान की स्टार पावर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है, और सिकंदर हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की ये तो बस शुरुआत है, आने वाले दिनों में और भी धमाका होने वाला है।
सिकंदर की ताबड़तोड़ कमाई
सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है और 2025 में भारत का सबसे बड़ा ओपनर बन चुका है। पहले दिन फिल्म ने 30.06 करोड़ नेट इंडिया, 35.47 करोड़ ग्रॉस इंडिया और 19.25 करोड़ ओवरसीज कलेक्ट किया। दूसरे दिन, ईद के मौके पर कलेक्शन में 11% की बढ़त हुई, और फिल्म ने 33.36 करोड़ नेट इंडिया, 39.37 करोड़ ग्रॉस इंडिया और 11.80 करोड़ रुपये ओवरसीज में कमाए। कुल मिलाकर, दो दिन में 105.89 करोड़ का आंकड़ा पार कर, सिकंदर ने सलमान खान की स्टार पावर का जादू एक बार फिर साबित कर दिया है और 2025 का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बन गया है। इस शानदार शुरुआत के साथ, फिल्म अब एक ऐतिहासिक सफर पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है, जो सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत को और मजबूत करेगा।
पुष्पा 2 से अभी भी है पीछे
सलमान खान की फिल्म भले ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन फिल्म पुष्पा 2 की कमाई से अभी भी पीछे हैं। सिकंदर ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस से69.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जबकि पुष्पा 2 ने 321.3 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं का कलेक्शन मिलाकर) के साथ रिकॉर्ड बना दिया था। 5 दिसंबर को रिलीज हुआ पुष्पा 2: द रूल ने 1470.25 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े थे। वहीं अब देखना होगा कि क्या सलमान खान की फिल्म यही कमाल दिखा पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












